ओझियाना (ब्यावर)
◆ आहड़ संस्कृति से सम्बन्धित पुरास्थल ओझियाना ब्यावर जिले में स्थित हैं।
◆ इस पुरास्थल का उत्खनन सन् 1999-2000 में बी.आर. मीणा व आलोक त्रिपाठी द्वारा किया गया था।
◆ जहां आहड़ सभ्यता के अन्य स्थल नदी के किनारे फले फूले वहीं यह पहाड़ी पर स्थित था
◆ यहाँ से कार्नेलियन, फियांस तथा पत्थर के मनके, शंख एवं ताम्र की चूड़ियाँ तथा अन्य आभूषण भी मिले हैं। ओझियाना से गाय व बैल की मृण्मूर्तियाँ प्राप्त हुई है, जिन पर सफेद रंग का अंकन है, यह सभ्यता 2000 ई.पू. के आस-पास आबाद थी।